नई दिल्ली (नेहा): मौसम की मार झेल रहे इंडोनेशिया में हाहाकार मचा हुआ है जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा प्रांत समेत अन्य प्रांतों में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से तबाही मच गई है। इस वजह से जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है और यह बढ़ता ही जा रहा है।
इंडोनेशिया में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से अब तक 442 लोगों की मौत हो चुकी है। नॉर्थ सुमात्रा में इस वजह से 217 लोगों की मौत हो गई है। आचेह प्रांत में इस वजह से 96 लोगों की मौत हो चुकी है। वेस्ट सुमात्रा में इस वजह से 129 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। एजेंसी की तरफ से पहले ही इस बात की आशंका जताई गई थी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है और ऐसा ही देखने को मिल रहा है। अभी यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

