नई दिल्ली (नेहा): कुवैत से हैदराबाद जा रही एक इंडिगो की फ्लाइट को मुंबई डाइवर्ट कर दी गया है। ये कदम उस वक्त उठाया गया जब फ्लाइट में एक ‘ह्यूमन बम’ होने की धमकी मिली थी। यह धमकी दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ईमेल के जरिए दी गई थी। अधिकारियों ने इस धमकी को काफी गंभीर माना। यह फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
स्पेशल सिक्योरिटी टीमें और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर तैयार हैं। अधिकारी इस पूरे मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। यह ईमेल दिल्ली एयरपोर्ट के आया था। ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया और इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकाल लैंडिंग करवाई गई।
इंडिगो की फ्लाइट एयरबस A321-251NX ने रात को 1.56 बजे कुवैत से उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट हैदराबाद की तरफ जा रही थी। हालांकि, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फ्लाइट को आज सुबह 8:10 बजे मुंबई में ही लैंड किया गया।


