नई दिल्ली (नेहा): सोने के दाम में आज यानी 2 दिसंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 659 रुपए सस्ता होकर 1,28,141 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोना 1,28,800 रुपए का था।
वहीं, चांदी का दाम 243 रुपए बढ़कर 1,75,423 रुपए हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,75,180 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।


