नई दिल्ली (नेहा): कभी-कभार फैंस इस कदर हद पार कर देते हैं कि सोशल मीडिया पर आक्रोश का माहौल बन जाता है। कुछ ऐसा ही ‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां वें’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाली मशहूर सिंगर कनिका कपूर के साथ भी हुआ है।
उनके साथ लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने मंच पर जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसकी ये गंदी हरकत कैमरे में कैप्चर हो गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद यूजर्स के बीच काफी गुस्सा भड़क उठा है और सिक्योरिटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सिंगर कनिका कपूर के साथ हुई गंदी हरकत का ये वीडियो उस समय का है, जब वह मेघालय में रविवार को मे-गोंग फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं। इस वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि एक्ट्रेस गाना गा रही हैं, तभी एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर मंच पर चढ़ जाता ही।
वह पहले तो सिंगर के दोनों पैर पकड़कर उन्हें गोद में उठाने की कोशिश करता है, लेकिन कनिका उसे झटक देती हैं। उसके बाद भी कॉन्सर्ट में मौजूद ये फैन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है और वह कनिका कपूर की तरफ बढ़कर उन्हें हग करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी सिक्योरिटी उसे पकड़कर नीचे करती है।


