नई दिल्ली (नेहा): गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। अब थाईलैंड से उन्हें आज भारत लाया जा रहा है।
दोनों भाइयों को थाईलैंड से प्रत्यर्पित कर दिया गया है और वे भारत वापस लाए जाने वाली फ्लाइट में हैं। लूथरा ब्रदर्स के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर क्या होगा, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।


