नोएडा (नेहा): नोएडा के स्कूल और माल को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल एक बार फिर मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर पुलिस ने स्कूल परिसर और मॉल में सर्च अभियान चलाया। बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड की मदद से भी सर्च अभियान चलाया गया।
पुलिस धमकी भरे मेल का सोर्स पता लगाने में जुटी है। अभी तक सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नही मिला। अपर पुलिस आयुक्त राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि धमकी भरा मेल मिला है। जांच की जा रही है।


