नई दिल्ली (नेहा): रविवार (21 दिसंबर) को आप दिन के काम जल्दी निपटा लें। आज दिन जल्दी बीतेगा, क्योंकि आज की रात इस साल की सबसे लंबी रात है। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि खगोल विज्ञान की भाषा में इस घटना को विंटर सोल्स्टिस (Winter Solstice) कहा जाता है, जिसमें सूर्य की किरणें मकर रेखा पर लबंवत होने जा रही हैं।
यह स्थिति रविवार को भारतीय समयानुसार रात आठ बजकर 33 मिनिट पर होगी। इस समय के बाद सूर्य की कर्क रेखा की ओर उत्तरायण यात्रा आरंभ होगी। सारिका ने इसका वैज्ञानिक कारण बताया कि पृथ्वी अपने अक्ष पर साढ़े तेईस डिग्री झुकी हुई सूर्य की परिक्रमा कर रही है। इस परिक्रमा के दौरान 21 दिसंबर को उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से अपनी अधिकतम दूरी पर है। इस समय उत्तरी गोलार्द्ध पर सूर्यकी किरणें तिरछी पड़ती हैं। 21 के बाद धीरे-धीरे दिन बड़े होने लगेंगे।


