नई दिल्ली (नेहा): एअर इंडिया के एक विमान को टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली में लैंडिंग करनी पड़ी। एयरलाइन कंपनी के बयान के अनुसार, इस विमान को दिल्ली से मुंबई जाना था।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को टेक ऑफ के बाद एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके बाद विमान ने दिल्ली में वापस लैंडिंग की।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत दिल्ली में विमान की लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सभी को विमान से नीचे उतारा गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।


