भुवनेश्वर (नेहा): ओडिशा से बुधवार देर रात को बेलघर पुलिस स्टेशन इलाके के गुम्मा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि कंधमाल जिले में हुई इस भिड़ंत में दो महिला समेत चार माओवादी मारे गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की माने तो मारे गए एक माओवादी की पहचान ओडिशा के टॉप माओवादी नेता गणेश उइके के तौर पर हुई है। जिसपर करीब एक करोड़ रुपए का इनाम था। दरअसल गुरुवार सुबह मुठभेड़ की जगह के पास दो महिला माओवादी का शव मिला। हालांकि दोनों की ही अभी पहचान नहीं हो पाई है।
ओडिशा पुलिस के SOG यानी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एक मोबाइल टीम ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान माओवादियों से उनका सामना हुआ। दोनों तरफ से गोलीबारी चली। जिसमें माओवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। दो पुरुष कैडरों के शव उसी समय बरामद कर लिए गए थे। तो वहीं कुछ दूरी पर एक महिला नक्सल का शव मिला। पुलिस ने एक रिवॉल्वर, एक .303 राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट कब्जे में ले लिया है।

