आंगलोंग (नेहा): असम के करबी आंगलोंग जिले में अंधविश्वास की आग ने फिर दो जिंदगियां लील लीं। गांव वालों ने जादू-टोना करने के शक में एक दंपती को पहले तेज धार वाले हथियारों से हमला किया और फिर उनके घर को आग लगा दी। इस भयानक हमले में दोनों की जलकर मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की रात हुई।
पीड़ितों की पहचान गार्दी बिरोवा (43 साल) और उनकी पत्नी मीरा बिरोवा (33 साल) के रूप में हुई है। घटना नंबर 1 बेलोगुरी मुंडा गांव में हुई। ये होवराघाट इलाके में आता है। गांव वाले मानते थे कि यह दंपती जादू-टोना करके आसपास के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा था।


