नई दिल्ली (नेहा): नए साल 2026 की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने का अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अंत्योदय अन्न योजना के तहत मुफ्त चीनी देने को मंजूरी दी गई है। इस फैसले से राजधानी के लाखों आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।
सरकारी निर्णय के अनुसार, यह योजना जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक लागू रहेगी। इस दौरान अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत आने वाले सभी पात्र राशन कार्डधारकों को मुफ्त चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मानना है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह कदम गरीब परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।


