नई दिल्ली (नेहा): देश का बजट अगले महीने पेश किया जाएगा। पिछले कई सालों से भारत में बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता रहा है। इस साल भी 1 फरवरी को ही बजट पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि यह रविवार का दिन है। इस महत्वपूर्ण मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश भर का वित्तीय बजट पेश करेंगी। यह उनके द्वारा पेश किया जाने वाला 9वां बजट होगा।
निर्मला सीतारमण अब तक कुल 8 बजट पेश कर चुकी हैं, जिनमें 6 फुल बजट और 2 अंतरिम बजट शामिल हैं। 2025 में उन्होंने प्रणब मुखर्जी के रिकॉर्ड के बराबरी की थी, जिन्होंने 8 बजट पेश किए थे। इस साल बजट पेश करने के बाद वे प्रणब मुखर्जी को पीछे छोड़ देंगी और पी चिदंबरम के 9 बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच जाएंगी।


