नई दिल्ली (नेहा): कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करीब 8 करोड़ सदस्यों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रहा है। अप्रैल 2026 से EPFO सदस्य अपने EPF का पैसा UPI के जरिये सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगी। इसका मतलब PF निकालना उतना ही आसान होगा, जितना UPI से पेमेंट करना। जैसे आप फोन पे, गूगल पे, पेटीएम से UPI का इस्तेमाल करते हैं। श्रम मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि इस नई व्यवस्था पर काम अंतिम चरण में है और सॉफ्टवेयर से जुड़ी खामियों को दूर किया जा रहा है।
नई प्रणाली के तहत EPFO सदस्य अपने खाते में उपलब्ध ”eligible EPF balance” को देख सकेंगे। इसमें से एक हिस्सा सुरक्षित (फ्रोजन) रहेगा, जबकि बड़ा हिस्सा UPI के ज़रिये निकासी के लिए उपलब्ध होगा। सदस्य अपने बैंक खाते से लिंक्ड UPI पिन डालकर ट्रांजैक्शन पूरा कर सकेंगे। पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा, जिसके बाद उसे ATM से निकाला जा सकेगा या डिजिटल पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।


