नई दिल्ली (नेहा): सुस्त शुरुआत के बाद घरेलू शेयर मार्केट गिरावट के ट्रैक पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 71 अंक नीचे 82235 पर है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 9अंक नीचे 25280 पर आ गया है।
एक समय निफ्टी दिन के हाई 25347 पर था और सेंसेक्स भी 82516 के लेवल को टच कर चुका था। सेंसेक्स टॉप लूजर्स में इटरनल, इंडिगो, पावर ग्रिड, अडानी पोर्ट्स जैसे स्टॉक्स हैं। इनमें 1.19 से लेकर 2.63 पर्सेंट तक की गिरावट है।


