नई दिल्ली (नेहा): हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बना, जिसने 16 साल से कम उम्र बच्चों के सोशल मीडिया चलाने पर बैन लगा दिया। इस फैसले की दुनियाभर में चर्चा हुई। अब ऐसा कदम भारत में भी उठाया जा सकता है।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दक्षिण के राज्य आंध्र प्रदेश में 16 साल से कम उम्र बच्चों के सोशल मीडिया चलाने पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है। राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने इस मामले पर कहा है कि सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को बच्चे पूरी तरह से समझ नहीं पाते हैं और इसलिए एक मजबूत कानूनी ढांचा बनाए जाने की जरूरत है।


