सिंहभूम (नेहा): झारखंड पुलिस और CRPF के जवानों ने गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में जॉइंट ऑपरेशन मेगाबुरु चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 15 दूसरे नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनामी नक्सली की पहचान अनल उर्फ पतिराम मांझी के तौर पर हुई है।
ऑपरेशन IG और झारखंड पुलिस के स्पोक्सपर्सन माइकलराज एस ने चाईबासा मुठभेड़ की अपडेट देते हुए कहा कि नक्सली सेंट्रल कमेटी मेंबर अनल दा पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। उसे जॉइंट ऑपरेशन में ढेर कर दिया गया है।
वहीं, झारखंड पुलिस ने बताया कि चाईबासा के सारंडा जंगल में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है और अभियान अब भी जारी है।


