लुधियाना (पायल) : पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ है। समराला बाइपास के निकट चाइना डोर से गला कटने के कारण छात्र की मौत हो गई।
वह बाइक पर स्कूल से घर लौट रहा था। इस बीच समराला बाइपास नजदीक उसके गले के आगे अचानक चाइना डोर आ गई। उसने तुरंत ब्रेक लगाई। लेकिन डोर इतनी धारदार थी कि उसने उसका गला रेत दिया।
खून से लथपथ स्टूडेंट को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक स्टूडेंट का नाम तरणजोत सिंह है। वह 10वीं क्लास में पढ़ता था। मृतक के पिता हरचंद सिंह ने बताया कि मेरे बेटे की मौत का कारण चाइना डोर है। तरणजोत इकलौता बेटा था।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 15 वर्षीय युवक बुलेट बाइक पर आ रहा था। उसकी गर्दन पर चाइना डोर लग गई। जिस कारण वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।


