नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली पुलिस ने बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। बुधवार को शाम में चार से छह बजे के बीच विजय चौक पूरी तरह बंद रहेगा।
बता दें कि विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के बाद आयोजित किया जाता है। इस समारोह में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के बैंड न केवल पारंपरिक संगीत बजाते हैं, बल्कि ऊंट को भी विशेष तौर पर सजाया जाता है। इस समारोह को भी देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।
यह समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है, जो हर साल 29 जनवरी को विजय चौक में होता है, जिसमें तीनों सेना के बैंड पारंपरिक संगीत बजाते हैंl


