,जबलपुर (नेहा): मध्य प्रदेश के डुमना एअरपोर्ट पर सोमवार को करीब 11.30 बजे इंडिगो का एअरबस का विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया।
ये हादसा तब हुआ जब एअरबस यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में पार्क करने के लिए ले जाया जा रहा था। गनीमत है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान की मरम्मत के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।
इंडिगो ने कहा है विमान में टेक्निकल खराबी आई है जिसे सुधार किया जा रहा है। सुधार के बाद शाम को इसी विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।
सुबह मुंबई से इंडिगो का एअरबस 180 यात्री क्षमता वाला विमान लैंड किया। यात्रियों को उतारने के बाद विमान को एप्रान में खड़े करने के लिए पायलट ले जाने लगे।
इसी दौरान टायर क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्र बता रहे हैं कि टायर में नुकीली धातु (कील नुमा) घुसी थी हालांकि प्रबंधन मामले को दबा रहा है। घटना स्थल के करीब से सभी को हटा दिया गया है ताकि मामले की जानकारी सार्वजनिक न हो।