दंतेवाड़ा (नेहा): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 30 नक्सलियों पर 64 लाख का इनाम था। इस लिस्ट में कई प्रमुख नक्सली कमांडर भी मौजूद हैं।
सरेंडर करने वाले नक्सली बामन मड़काम पर 8 लाख का इनाम, शमिला कवासी पर 5 लाख का इनाम और गंगी बारसे पर 5 लाख का इनाम था। इन सभी नक्सलियों पर जंगल काटने, पेड़ गिराने और पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप था।
पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप और एसपी गौरव राय समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया था। वहीं, नक्सलियों के आत्मसमर्पण में डीआरजी/बस्तर फाइटर्स, विशेष आसूचना शाखा और सीआरपीएफ समेत कई बटालियनों ने अहम भूमिका निभाई है।


