By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: AAP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने 3 घोटालों में दर्ज किया मामला
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > AAP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने 3 घोटालों में दर्ज किया मामला
national newsPolitics

AAP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने 3 घोटालों में दर्ज किया मामला

Nri Rashtriya
Last updated: July 18, 2025 9:13 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली की सत्ता से जैसे ही आम आदमी पार्टी हटी है, ठीक वैसे-वैसे उसकी मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार रहते वक्त हुए तीन अलग-अलग घोटालों में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। ये मामले अस्पताल निर्माण, CCTV, शेल्टर होम घोटाले में दर्ज किए गए हैं। जल्द ही आप के बड़े नेताओं को पूछताछ के लिए ED समन भेजे जा सकते हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अस्पताल निर्माण घोटाला (₹5,590 करोड़) के घोटाले का मामला दर्ज किया है। इस केस में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की भूमिका सवालों में है। दिल्ली सरकार ने 2018-19 में 24 अस्पताल प्रोजेक्ट्स मंजूर किए थे। 6 महीने में ICU अस्पताल बनना था, पर 3 साल बाद भी काम अधूरा था।

इन अस्पतालों के निर्माण में ₹800 करोड़ खर्च हुए, लेकिन सिर्फ 50% काम हुआ था। LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ हो गई। कई जगह बिना मंजूरी निर्माण, ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध HIMS सिस्टम 2016 से पेंडिंग है, जानबूझकर टालने के आरोप भी लगे हैं।

2019 में दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 1.4 लाख CCTV कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। BEL को ठेका मिला, लेकिन काम समय पर नहीं हुआ। इसके कारण 17 करोड़ का जुर्माना BEL पर लगाया गया, लेकिन बाद में बिना कारण माफ कर दिया गया। आरोप है कि इसके बदले में सत्येंद्र जैन को 7 करोड़ की रिश्वत दी गई थी।

DUSIB से जुड़े कई घोटाले सामने आए हैं। फर्जी FDR के ज़रिए ₹207 करोड़ की हेराफेरी हुई है। पटेल नगर में ₹15 लाख का सड़क घोटाला भी सामने आया है। इसके अलावा फर्जी कागज़ और लॉकडाउन में दिखाया गया काम ₹250 करोड़ का शेल्टर होम घोटाला घोस्ट वर्कर के नाम पर सैलरी, पैसा नेताओं तक कमीशन में पहुंचाने का आरोप है।

CBI और ACB भी इन मामलों की जांच में जुटी हैं। उन्हीं की FIR के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस दर्ज किए हैं। जल्द ही AAP नेताओं से पूछताछ और छापेमारी हो सकती है। इन मामलों से पहले ही आप के कई नेताओं पर मामले दर्ज हैं तो कई नेताओं को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। ऐसे में इन नए मामलों ने और मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Related Posts:

  • 3
    दिल्ली के आशा किरण शेल्टर होम में 14 लोगों की रहस्यमयी मौत
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

झारखंड: सांप काटने से 2 मासूम की मौत

CM रेखा गुप्ता ने APP पर बोला हमला

पूल में रोमांटिक हुए Rajkummar Rao ने पत्नी पत्रलेखा को किया लिपलॉक

एक्टर वेलु प्रभाकरन का 68 साल की उम्र में निधन

भाजपा को 30 दिनों में तीसरा झटका

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ईरान में राष्ट्रपति के साथ हुआ गजब कारनामा, कार में डीजल की जगह भर दिया पानी
Next Article पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

एक ही शरीर से जुड़ी जुड़वा बहनों में एक ने की शादी
International News July 18, 2025
झारखंड: सांप काटने से 2 मासूम की मौत
national news झारखंड July 18, 2025
CM रेखा गुप्ता ने APP पर बोला हमला
national news Politics दिल्ली July 18, 2025
पूल में रोमांटिक हुए Rajkummar Rao ने पत्नी पत्रलेखा को किया लिपलॉक
Entertainment national news July 18, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?