नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली विश्वविद्यालय (DUSU) के छात्र संघ चुनावों में ABVP ने बाजी मार ली है। मतगणना में लगातार आगे चल रही है ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल कर ली है। बता दें कि एबीवीपी के आर्यन मान अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है तो वहीं NSUI के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव अपने नाम कर लिया है।
वहीं एबीवीपी ने सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी जीत हासिल की हैं। मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने करीब 16 हजार वोटों से ये चुनाव जीता है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला ने अपना कब्जा जमाया है। सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर ABVP की दीपिका झा ने जीत दर्ज की है।