नई दिल्ली (नेहा): सिनेमा जगत से एक और अभिनेता के निधन की खबर सामने आ रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज जामताड़ा 2 से फैंस के दिलों को जीतने वाले कलाकार सचिन चांदवाड़े ने 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि सचिन ने सुसाइड की है, जिसके चलते फंदे पर लटका हुआ एक्टर का शव मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई ये जानने में जुट गया है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जो मराठी कलाकार को इस तरह से अपनी जान देनी पड़ी।
लंबे समय से फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहे सचिन चांदवाड़े ने बीते 23 अक्टूबर को फांसी लगाकर अपनी जान गवां दी। सचिन का घर महाराष्ट्र के जलगांव पारोला में था और वहीं अभिनेता ने अपने फ्लैट में पंखे में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। सचिन को उनके घरवाले तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


