मुंबई (नेहा): बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि नूपुर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधेंगी।
इसी बीच अब उन्होंने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। नूपुर और स्टेबिन के रोमांटिक की खूबसूरत अब इंटरनेट पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

