मुंबई (नेहा): बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। बीती रात मुंबई में नोरा की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। झटके की वजह से नोरा के सिर में चोट आई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत सीटी स्कैन करवाया। राहत की बात यह है कि एक्ट्रेस अब खतरे से बाहर हैं और उन्होंने अपने काम के प्रति गजब का जज्बा दिखाते हुए इवेंट में शामिल होने का फैसला किया है।
यह दुर्घटना तब हुई जब नोरा फतेही गोवा में आयोजित होने वाले मशहूर ‘सनबर्न फेस्टिवल 2025’ के लिए रवाना हो रही थीं। खबरों के मुताबिक सड़क पर एक शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने अपनी कार से नियंत्रण खो दिया और नोरा की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में नोरा की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। झटके की वजह से नोरा के सिर में चोट आई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद नोरा के प्रशंसक उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित थे। अस्पताल में उनकी सघन जांच की गई। सिर में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत सीटी स्कैन करवाया ताकि किसी भी आंतरिक चोट का पता लगाया जा सके। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि नोरा को कुछ मामूली चोटें आई हैं लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उनकी स्थिति अब स्थिर और सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आराम की सलाह देकर घर भेज दिया गया है।


