मुंबई (नेहा): ‘चक दे इंडिया’ एक्ट्रेस सागरिका घाटगे इन दिनों मदरहुड लाइफ के सुखद पलों को खुलकर जी रही हैं। शादी के 8 साल बाद सागरिका के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी जिसका नाम Fatehsinh Khan रखा। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नन्हें राजकुमार संग प्यारी सी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में सागरिका की आंखों में ममता की झलक साफ दिख रही है, और छोटे फतेहसिंह की मासूम मुस्कान ने फैंस का दिल छू लिया।
इन तस्वीरों में सागरिका को अपने बेटे को गोद में लिए और स्तनपान कराते हुए देखा जा सकता है, जो मातृत्व की खूबसूरती और अपनापन दर्शाता है। आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में सागरिका और उनके पति, पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने अपने पहले बच्चे का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया था। कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उनके बेटे की झलक दिखाई दे रही थी। सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने 2016 में युवराज सिंह और हेज़ल कीच सिंह की शादी में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने 2017 में शादी की थी।