नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड में इन दिनों नन्हें मेहमान दस्तक दे रहे हैं। बीते दिनों में कई स्टार कपल्स ऐसे हैं, जो माता-पिता बने हैं। परिणीति चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ तक, कई स्टार्स मां-बाप बने हैं और अब लीजिए एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी बता दिया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोनम ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोनम का ये लुक देखने में काफी ग्लैमर्स और स्टाइलिश लग रहा है।
इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है, मदर। बस फिर क्या था यहीं से सोनम को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। कई स्टार्स ने सोनम कपूर को बधाईयों के संदेश भेजे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने सोनम को बधाईयां दी हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सोनम ने बताया है कि उनका बेबी 2026 में आएगा।


