मुंबई (नेहा): नए साल की शुरुआत में ही कई सेलिब्रेटीज के अलग होने की खबरें मिल रही है। पिछले दिनों फेमस टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज ने अपनी 15 साल की शादी तोड़कर सबको हैरान कर दिया। वहीं, अब हॉलीवुड इंडस्ट्री से भी ऐसी खबर सामने आ रही है। ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस निकोल किडमैन और ग्रैमी विनिंग सिंगर कीथ उर्बन ने हाल ही में अपना दो दशक का रिश्ता खत्म कर लिया है।
तलाक की अर्जी देने के चार महीने बाद अब ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गया है। निकोल किडमैन और कीथ उर्बन के अलग होने की चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है। सितंबर महीने में ही ऐसी खबर आई थी कि निकोल ने कीथ से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दी है। वहीं, अब नए साल की शुरुआत उनके अलग होने की खबर कंफर्म हो गई।
6 जनवरी 2026 को निकोल किडमैन और कीथ उर्बन का तलाक फाइनल हो गया। दोनों अब ऑफिशियली पति-पत्नी नहीं रहे। टेनेसी के नैशविले में एक जज ने मंगलवार को निकोल और कीथ की 19 साल की शादी को खत्म करने का आदेश दिया है। निकोल और कीथ के अलग होने की वजह उनके बीच न सुलझने वाले मतभेद थे। उनके तलाक की अर्जी में कहा गया था कि उनके बीच शादी में दिक्कतें और सुलह न हो सकने वाले मतभेद थे।


