मुंबई (नेहा): बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया के रिश्ते के टूटने की चर्चा जोरशोर से हो रही है। बताया जा रहा है कि इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, इनका ब्रेकअप हो गया है। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।
मालूम हो कि बीते दिनों तारा और वीर ने मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शिरकत की थी। यहां पर स्टेज पर तारा और एपी ढिल्लों ने एक-दूसरे को गले लगाया और चूमा भी। दोनों काफी नजदीक नजर आए। जैसे ही वीडियो सामने आया, तारा की आलोचना होने लगी।
इसी कॉन्सर्ट से वीर का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपसेट नजर आ रहे थे। पर बाद में तारा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 6 हजार रुपये दिए गए थे। ओरी ने भी वीर का एक वीडियो पोस्ट किया और दिखाया कि वो अपसेट नहीं थे, बल्कि गाने पर झूम रहे थे। उनके एक्सप्रेशंस को चालाकी से एडिट करके वीडियो बनाया गया था।
तारा और वीर साल 2025 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार साथ में देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी। जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की और अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया। वीर से पहले तारा का रिश्ता आदर जैन के साथ था। पर ब्रेकअप के बाद आदर ने आलेखा आडवाणी से शादी कर ली, जो तारा की दोस्त थीं।

