मुंबई (नेहा): टीवी के पॉपुलर एक्स कपल माही विज और जय भानुशाली का तलाक हो गया है। 6 दिन पहले एक्टर ने अनाउंस किया है कि वह और माही ने अलग होने का फैसला किया है। अब माही का नाम नदीम के साथ जुड़ रहा है जिन्हें एक्ट्रेस ने अपना बेस्ट फ्रेंड और परिवार बताया है। साथ ही जय और माही की बेटी तारा उन्हें ‘अब्बा’ बुलाती हैं।
माही विज ने नदीम के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि नदीम को उन्होंने बाय चांस नहीं बल्कि दिल से चुना है। माही ने उनको अपना सुकून, ताकत और घर बताया। यही नहीं, उन्होंने कहा कि चाहे दोनों जितना भी झगड़ा करें, आखिर में उनकी चुप्पी एक-दूसरे पर खत्म होती हैं। दोनों की आत्माएं इस तरह जुड़ी हैं कि उसे कोई नहीं समझ सकता है। आखिर में उन्होंने नदीम को कहा कि वह उनसे बहुत प्यार करती हैं। माही विज का नदीम के लिए शेयर किया गया ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नदीम कौन हैं और क्या करते हैं।


