By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: प्रयागराज में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस कर दी हत्या
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > प्रयागराज में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस कर दी हत्या
national news

प्रयागराज में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस कर दी हत्या

Nri Rashtriya
Last updated: October 5, 2024 12:35 pm
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

हाजीगंज (किरण): सोरांव क्षेत्र में दिलदहला देने वाली घटना हुई। आठ वर्ष की एक बालिका से दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। उसके दोनों हाथ तोड़ने के साथ ही सिर को कूंच दिया गया। शुक्रवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर धान की खेत में उसका शव मिला। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत समेत कई अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम ने भी जांच पड़ताल की। मृतका के स्वजन ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें हत्यारे की गिरफ्तारी में लगी हैं। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सोरांव क्षेत्र की रहने वाली एक आठ वर्षीय बालिका गांव के पास स्थित विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी।

पांच भाई-बहनों में चौथी नंबर पर थी। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह गांव में दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से गई थी। डेढ़ घंटे तक वह घर नहीं लौटी तो बड़ा भाई उसे खोजते हुए दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचा, लेकिन वह नजर नहीं आई। गांव में भी उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने बालिका का शव धान के खेत में पड़ा देखा तो स्वजन को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। बालिका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके कपड़े थोड़ी दूर पर पड़े थे। सिर से खून निकल रहा था।

सोरांव पुलिस पहुंची, कुछ ही देर में डीसीपी गंगानगर के साथ ही फोरेंसिक व डाग स्क्वायड की टीम पहुंची। खोजी कुत्ता भी बुलाया गया, जांच पड़ताल की गई। मृतका के स्वजन ने किसी पर संदेह भी नहीं जताया। ग्रामीणों से भी बातचीत की गई, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। शाम को दो डाक्टरों के पैनल के साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञ ने वीडियोग्राफी के बीच बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया।

बालिका के दोनों हाथ टूटे मिले। उसके सिर को वजनदार वस्तु से कूंचा गया था। पेट में भी चोट थी। दुष्कर्म की आशंका पर वेजाइनल स्लाइड का स्वाब सुरक्षित किया गया है। जिसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। विशेषज्ञ के अनुसार, इसे तभी सुरक्षित रखा जाता है, जब दुष्कर्म की पूरी आशंका होती है।

गंगानगर डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि बालिका की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों के साथ ही एसओजी को लगाया गया है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

Related Posts:

  • 42
    Haryana: मंडियों में पहुंचा धान, व्यवस्था सुधारने…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

जी-7 सम्मेलन से पहले कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शन पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

पंजाबी इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या पर भड़के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह

साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, 13 लोग घायल

UP: शिवबाबा धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Jasbir Jassi ने Kangana को बताया देश के लिए खतरा
Next Article Maharashtra: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नरसिंहानंद के बयान पर अमरावती में बवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

जी-7 सम्मेलन से पहले कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शन पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी
national news Politics June 16, 2025
पंजाबी इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या पर भड़के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह
Crime News Entertainment national news June 16, 2025
साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी
International News national news Politics June 16, 2025
जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, 13 लोग घायल
national news जम्मू और कश्मीर June 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?