मुंबई (नेहा): साल 2025 जाते-जाते रणवीर सिंह के नाम हो गया है। सिनेमाघरों में राज कर रही रणवीर की ‘धुरंधर’ महज 19 दिनों में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। जहां एक तरफ ‘धुरंधर’ की सक्सेस को लेकर रणवीर सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ को ठोकर मार दी है। एक्टर ने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से अपना पल्ला झाड़ लिया है। अब रणवीर सिंह ने इस फिल्म को क्यों छोड़ा है इसकी वजह भी सामने आ गई है। चलिए आपको भी इसके पीछे का असली कारण बताते हैं।
‘डॉन 3’ से फरहान अख्तर डायरेक्शन में अपना कमबैक करने जा रहे हैं। मेकर्स ने साल 2023 में फिल्म का अनाउंसमेंट किया था, तभी से फिल्म आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। पहले कियारा आडवाणी ने फिल्म से किनारा किया था, वहीं अब फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया है। ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को देखने के लिए उनके फैंस बेताब थे, लेकिन अब रणवीर की जगह फिल्म में कोई और डॉन बनता दिखाई देने वाला है।


