By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: अमरनाथ यात्रा-4 दिन में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > अमरनाथ यात्रा-4 दिन में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
national news

अमरनाथ यात्रा-4 दिन में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Nri Rashtriya
Last updated: July 7, 2025 12:33 pm
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

जम्मू (नेहा): चार दिन में बाबा अमरनाथ यात्रा ने पचास हजार की संख्या को पार कर लिया है। इससे पता चलता है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यात्रा तीन जुलाई से शुरु हुई थी। पहले तीन दिन में 47 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे। वहीं बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 7208 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था आज सुबह पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ जो शाम को अपने गंतव्य तक पहुंच गया। बढ़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा कर रहे हैं।

यात्रा के प्रबंधों का नियमित तौर पर श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड व प्रशासन के अलावा संबंधित विभागों की तरफ से जायजा लिया जा रहा है। बारिश के बीच रवाना हुए 7,208 तीर्थ यात्रियों के पांचवें जत्थे में 5258 पुरुष, 1,587 महिलाएं, 277 साधु, 56 साध्वियां और 30 बच्चे शामिल थे। आज तक रवाना हुए जत्थे में से आज बुधवार को रवाना हुआ जत्था सबसे बड़ा था। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से कुल 31,736 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

पहले तीर्थयात्री काफिले में 147 वाहनों में 3,199 तीर्थयात्री थे, जो गांदरबल जिले में 14 किमी के छोटे बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए, इसके बाद 160 वाहनों में 4,009 तीर्थ यात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किमी के पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुआ। हालांकि जम्मू में रात भर भारी बारिश होती रही लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।

अब तक 3 जुलाई को यात्रा की शुरुआत के बाद से 50,000 से अधिक तीर्थ यात्री 3,880 मीटर ऊंची बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के लिए अब तक करीब 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। वहीं करंट पंजीकरण भी जारी है। यात्री निवास भगवती नगर आए बिना सीधे ही अधिक संख्या में श्रद्धालु बालटाल व पहलगाम जा रहे हैं।

Related Posts:

  • 3
    अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था रवाना
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

मार्केट की सपाट क्लोजिंग, सेंसेक्स 83,442.50 और निफ्टी 25,442 पर हुआ बंद

Bihar: जन सुराज पार्टी में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप

यूपी में फर्ज़ी NSG कमांडो गिरफ्तार

संजोग गुप्ता बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए CEO

काशी विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह लगी रोक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article US विरोधियों पर लगाएंगे 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ: ट्रंप
Next Article पटना के सिद्धांत अपार्टमेंट में लगी भीषण आग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

मार्केट की सपाट क्लोजिंग, सेंसेक्स 83,442.50 और निफ्टी 25,442 पर हुआ बंद
Bussiness News national news July 7, 2025
Bihar: जन सुराज पार्टी में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप
national news Politics बिहार July 7, 2025
यूपी में फर्ज़ी NSG कमांडो गिरफ्तार
national news उत्तरप्रदेश July 7, 2025
संजोग गुप्ता बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए CEO
Cricket News International News national news sports news July 7, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?