मुंबई (नेहा): एक्टर अनिल और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। अनिल, बोनी और संजयतीनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है जिस मां की गोद में सिर रखकर सोए जिसके आंचल की छांव में हर दुख से दूर रहे वही आंचल अब उनके सिर से उठ गया है।
मां का साया सिर से हटा तो जैसे उनकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। वहीं अब निर्मल कपूर पंचतत्वों में विलीन हो गई है। पूरे कपूर खानदान के साथ तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अर्जुन, खुशी, शिखर पहाड़िया, रानी मुखर्जी, करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स इस दुख की घड़ी में कपूर फैमिली के साथ खड़े दिखे।श्मशान घाट से लौटते हुए कपूर परिवार के सदस्य भावुक नजर आए।