अंबाला (नेहा): देश आज पूरे धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में जिलास्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने भांगड़ा डांस किया। अनिल विज अपने एक अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कई अवसरों पर उन्होंने गाना भी गाया है।
76वें गणतंत्र दिवस के दौरान वे मंच लोगों के साथ भांगड़ा करते देखे गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेवाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य कौशल का अनूठा मिश्रण देखने को मिला।