कांकेर (नेहा): छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार (20 जून, 2025) सुबह सुरक्षा कर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला नक्सली की मौत हो गई। कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगली पहाड़ी पर उस समय गोलीबारी शुरू हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि कोटरी नदी के दूसरी ओर प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद बाद अमाटोला और कालपर गांवों के बीच अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने कहा, “मुठभेड़ वाली जगह से अब तक एक महिला नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया है, जबकि इलाके में अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।” इस घटना के साथ ही बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की बढ़ती संख्या में इजाफा हो गया है, जहां जनवरी 2025 से अब तक 213 माओवादी मारे जा चुके हैं। बस्तर इलाके को लंबे समय से माओवादियों का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन अब सरकार बल प्रयोग और विकास के कामों के जरिए दशकों से चले आ रहे उग्रवाद को खथ्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।