नई दिल्ली (नेहा): पवित्र केदारनाथ मंदिर के पास चोराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बार फिर हिमस्खलन की घटना हुई। यह हिमस्खलन दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ और बर्फ का गुबार लगभग पांच मिनट तक ऊपरी हिमालय क्षेत्र में छाया रहा।
हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना से केदारनाथ मंदिर, तीर्थ यात्रियों या स्थानीय लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने इसे सामान्य भौगोलिक घटना बताते हुए लोगों से घबराने की जरूरत नहीं कहा है