By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: अयोध्या: राम मंदिर में आज से लागू हो गए नए नियम
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > अयोध्या: राम मंदिर में आज से लागू हो गए नए नियम
national news

अयोध्या: राम मंदिर में आज से लागू हो गए नए नियम

Nri Rashtriya
Last updated: March 3, 2025 9:33 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

अयोध्या (नेहा): अगर आप प्रभु राम की नगरी अयोध्या आने की सोच रहे हैं और परिवार के साथ यहां पर बालक राम का दर्शन-पूजन करना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, अब राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रभु राम के दर्शन अवधि में एक बड़ा बदलाव किया है। जहां प्रयागराज महाकुंभ के चलते अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए प्रभु राम 19 घंटे राम भक्तों को दर्शन दे रहे थे, वहीं अब दर्शन अवधि को घटा दिया गया है। पहले सुबह 6:00 से लेकर रात 11:00 तक रामलला का दरबार राम भक्तों के लिए खुला रहता था. ऐसा प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किया गया था। वहीं अब श्रद्धालुओं की सामान्य संख्या को देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रभु श्री राम के दर्शन की समय अवधि लगभग पहले जैसी ही कर दी है। अब भक्तों को 19 घंटे राम लला के दर्शन नहीं मिलेंगे।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के अनुसार, चार बजे मंगला आरती होगी, उसके बाद सवा चार बजे से छह बजे तक कपाट बंद रहेंगे। छह बजे श्रृंगार आरती और साढ़े छह से 11:50 बजे तक दर्शन होंगे। फिर बारह बजे तक पट बंद रहेंगे, राजभोग बारह बजे होगा, भोग आरती और बारह से साढ़े बारह बजे तक दर्शन होंगे, फिर एक बजे तक पट बंद रहेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे से सायंकाल 6:50 तक दर्शन होंगे, फिर सात बजे तक पट बंद रहेंगे। भोग सात बजे होगा, संध्या आरती उसके बाद 9:45 तक दर्शन (साढ़े नौ बजे डी-1 से प्रवेश बंद)। 9:45 से दस बजे तक पट बंद रहेंगे, भोग होगा। डॉ. मिश्र के अनुसार, रात दस बजे शयन आरती का समय तय किया गया है और 10:15 बजे शेष रात्रि के लिए पट बंद हो जाएंगे. इसके बाद दर्शन नहीं मिल सकेंगे।

Related Posts:

  • 7
    अयोध्‍या में रामलला के दर्शन के ल‍िए उमड़ रही भारी भीड़
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

जान्हवी कपूर के फैशन सेंस पर फिदा हुए फैंस, लेटेस्ट फोटोशूट ने उड़ाए सबके होश

आज होगा गुजरात के पूर्व CM का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र में पफ समोसे में निकले कीड़े

18 जून को खुल रहा एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO

24-25 जून को चीन की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूक्रेन की रक्षा के लिए एकजुट हुए यूरोपीय देश
Next Article उड़ान के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमान का गिरा ईंधन टैंक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

जान्हवी कपूर के फैशन सेंस पर फिदा हुए फैंस, लेटेस्ट फोटोशूट ने उड़ाए सबके होश
Entertainment national news June 16, 2025
आज होगा गुजरात के पूर्व CM का अंतिम संस्कार
national news Politics June 16, 2025
भयावह हुआ इजराइलईरान युद्ध, अब तक 224 की मौत, 1,200 घायल
International News June 16, 2025
महाराष्ट्र में पफ समोसे में निकले कीड़े
national news महाराष्ट्र June 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?