By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: चंडीगढ़ में बब्बर खालसा का आतंकी हरवंत सिंह गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > पंजाब > चंडीगढ़ में बब्बर खालसा का आतंकी हरवंत सिंह गिरफ्तार
national newsपंजाब

चंडीगढ़ में बब्बर खालसा का आतंकी हरवंत सिंह गिरफ्तार

Nri Rashtriya
Last updated: May 13, 2025 2:11 pm
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ (राघव): आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी हरवंत सिंह उर्फ हैरी को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरवंत सिंह को चंडीगढ़ के दड़वा इलाके से गिरफ्तार किया है। हरवंत सिंह पंजाब में हुई कईं वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस काफी लंबे वक्त से उसकी तलाश कर रही थी। बता दें कि पिछले हफ्ते चंडीगढ़ पुलिस ने आतंकी हैप्पी पासियां की गैंग से जुड़े दो आरोपियों जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला और सुमनदीप सिंह उर्फ सिम्मा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस पूछताछ में जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला ने हरवंत सिंह के बारे में बताया था। जोबनजीत द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई करके हरवंत सिंह को अरेस्ट कर लिया। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच को पता चला कि आतंकी हैरी दड़वा के आसपास है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। भारी संख्या में पुलिस को होने की वजह से हरवंत सिंह को भागने का मौका नहीं मिला और उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस को हरवंत के कब्जे से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। जांच में पता चला कि वह पंजाब में सक्रिय था। वह मन्नू अगवां और हैप्पी पासियां के लिए काम करता था। बताया जा रहा है कि हरवंत कई देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रह चुका है। आतंकी हरवंत पर पंजाब के अमृतसर में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक आतंकी हरवंत चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। लेकिन क्राइम ब्रांच की कार्रवाई ने उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जोबनजीत सिंह और सुमनदीप से पुलिस ने काफी मात्रा में RDX और हथियार बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरडीएक्स को चंडीगढ़ के सेक्टर -39 के जंगल में नष्ट कर दिया था।

पंजाब पिछले 2 सालों में कईं बड़ी वारदातें हुई हैं। पुलिस थानों को निशाना बनाया गया और वहां हैंड ग्रेनेड फेंके गए। चंडीगढ़ पुलिस के एसपी इंटेलिजेंस मंजीत श्यौराण का कहना है कि इन सभी वारदातों में हरवंत उर्फ हैरी शामिल रह चुका है। वह हमलावरों के लिए हथियारों की व्यवस्था करता था। हथियार मुहैया करवाने के बदले यह हैप्पी पासियां और उसके साथियों मन्नु अगवां, गोपी नवांशहरियां से मोटी रकम वसूल करता था। ये सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरिंदर सिंह रिंदा के लिए काम करते हैं। पुलिस की कार्रवाई इस मामले में आगे जारी रहेगी। आतंकी हरवंत से पुलिस पूछताछ करके उसके दूसरे सदस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी।

Related Posts:

  • 9
    चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में नए मास्टरमाइंड की हुई पहचान
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

‘पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए’, सीएम रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

ऑरेंज साड़ी में नीता अंबानी ने जीता सभी का दिल

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 34 मौतें

LPG Cylinder हुआ सस्ता! महंगाई से मिली बड़ी राहत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bihar: पटना में BN कॉलेज के हॉस्टल में बमबाजी, 1 छात्र घायल
Next Article Haryana: झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा, 1 की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

गाजा में बड़ा इजराइली हमला, भोजन मांग रहे लोगों पर की फायरिंग, 74 की मौत
International News July 1, 2025
‘पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए’, सीएम रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
national news Politics July 1, 2025
पैगंबर के कार्टून पर तुर्की में बवाल, 3 कार्टूनिस्ट गिरफ्तार
International News July 1, 2025
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार
national news July 1, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?