नई दिल्ली (नेहा): बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने के लिए दी गई अनुमति (NOC) को तत्काल प्रभाव से रद करने का फैसला किया है। यह निर्णय बीसीबी अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों की बैठक में लिया गया। इसका मतलब यह है कि अगर केकेआर अपना फैसला बदल भी लेता है, तो भी सुरक्षा कारणों से बीसीबी मुस्तफिजुर को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं देगा।
इसके अलावा यह भी पता चला है कि बांग्लादेश विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगा। इस संबंध में जल्द ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इससे पहले बीसीबी ने आईसीसी और बीसीसीआई को पत्र लिखकर सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी लेने का फैसला किया था, लेकिन बाद में अधिकांश निदेशकों की उपस्थिति में हुई बोर्ड बैठक में उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया।


