नई दिल्ली (नेहा): अगर आज गुरुवार 23 अक्टूबर को आपका बैंक जाने का कोई महत्वपूर्ण काम है तो घर से निकलने से पहले यह खबर ज़रूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भाई-बहन के पवित्र त्योहार भैया दूज के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। चूंकि सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं हैं इसलिए ग्राहकों को यह जानना ज़रूरी है कि किन राज्यों में अवकाश रहेगा।
आज का अवकाश कई स्थानीय त्योहारों के कारण है, जिनमें प्रमुख रूप से भाई बीज (भैया दूज) और चित्रगुप्त जयंती शामिल हैं। इसके अलावा मणिपुर में मनाए जाने वाले निंगोल चक्कौबा और कुछ जगहों पर लक्ष्मी पूजा और भातृ द्वितीया के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। आज (23 अक्टूबर) इन 6 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:-
1. गुजरात
2. सिक्किम
3. मणिपुर
4. उत्तर प्रदेश
5. पश्चिम बंगाल
6. हिमाचल प्रदेश