By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: भागलपुर: घर में घुसा 10 फीट लम्बा मगरमच्छ
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > बिहार > भागलपुर: घर में घुसा 10 फीट लम्बा मगरमच्छ
national newsबिहार

भागलपुर: घर में घुसा 10 फीट लम्बा मगरमच्छ

Nri Rashtriya
Last updated: November 9, 2024 11:46 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

नवगछिया (राघव): भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित पकड़ा गांव में छठ पर्व की रात्रि में जब श्रद्धालु संध्या का अर्घ्य देकर घर में आराम कर रहे थे। एकाएक देर रात में पकड़ा के उप मुखिया राजीव कुमार के घर में एक मगरमच्छ आ गया और घर में चारों तरफ घूमने लगा। मगरमच्छ के आने के बाद बर्तन सहित अन्य सामान के गिरने से घर के एक सदस्य की नींद टूटी और उसकी नजर मगरमच्छ पर गई।

बदहवास होकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इस दौरान सभी सदस्य डर कर घर छोड़कर फरार हो गए। मगरमच्छ उप मुखिया राजीव कुमार के पूजा घर में जा घुसा। उन्होंने बिना देर किए घर छोड़कर बाहर भागने में ही भलाई समझी। घर से बाहर निकलने के बाद वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया, और टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम में शामिल पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी, वन विभाग की टीम अमन कुमार, अरसद और अन्य सदस्यों ने मगरमच्छ को काबू करने का प्रयास किया। यह आसान नहीं था। मगरमच्छ का आकार और ताकत उनके सामने बड़ी चुनौती थी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 वनकर्मियों ने घंटों तक मशक्कत की, टीम को मगरमच्छ की अप्रत्याशित हरकतों का सामना करना पड़ा। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग की सतर्कता और साहस ने ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। वनकर्मियों ने संयम और सावधानी बरतते हुए अंततः मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

Related Posts:

  • 22
    नैनीताल में नाबालिग से रेप पर बवाल, भड़की भीड़ ने की…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

Himachal Pradesh: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 घायल

बिहार के खगड़िया में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

Haryana: हिसार में बिजली हुई महंगी

Bihar: CM नीतीश ने किया गंगा पर बने 6 लेन पुल का उद्घाटन

बीच में अटकी भारत-अमेरिका ट्रेड डील

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan: क्वेटा रेलवे स्टेशन में आत्मघाती हमला, 24 की मौत
Next Article संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान
Cricket News International News sports news June 23, 2025
Himachal Pradesh: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 घायल
national news Sad News हिमाचल प्रदेश June 23, 2025
बिहार के खगड़िया में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या
Crime News national news बिहार June 23, 2025
Haryana: हिसार में बिजली हुई महंगी
national news हरियाणा June 23, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?