नई दिल्ली (नेहा): राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी से जुड़े दो मामलों में केजरीवाल को बरी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED) की ओर से समन की अवहेलना के आरोप में दर्ज दो मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बरी किया गया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा है।


