पटना (नेहा): आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने नई दिल्ली, दिल्ली, और आनंद विहार से विभिन्न स्टेशनों के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन की अवधि में भी विस्तार किया गया है। नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन नई दिल्ली से 29 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में दरभंगा से 30 सितंबर से एक दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग से होकर जाएगी। नई दिल्ली-मानसी-नई दिल्ली ट्रेन नई दिल्ली से 29 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में मानसी से एक अक्टूबर से दो दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
यह ट्रेन खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, गोरखपुर, ऐशबाग होकर चलेगी। नई दिल्ली-धनबाद-नई दिल्ली ट्रेन नई दिल्ली से 20 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में धनबाद से 22 सितंबर से दो दिसंबर तक चलेगी। यह गोमो, कोडरमा, गया, डीडीयू, वाराणसी होकर चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार ट्रेन आनंद विहार से 20 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। अगले दिन पटना जंक्शन रुकते हुए भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से 21 सितंबर से एक दिसंबर तक चलेगी। यह किउल, मोकामा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज होकर चलेगी।
दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली ट्रेन दिल्ली से 23 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलकर अगले दिन भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से 24 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलकर अगले दिन दिल्ली पहुंचेगी। यह किउल, नवादा, गया, सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज होते हुए चलेगी। आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार ट्रेन आनंद विहार से 29 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सीतामढ़ी जाएगी। वापसी में सीतामढ़ी से 30 सितंबर से एक दिसंबर तक प्रतिदिन आनंद विहार पहुंचेगी। यह रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, लखनऊ होकर चलेगी।
दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली ट्रेन दिल्ली से दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलकर अगले दिन सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में सीतामढ़ी से तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार अगले दिन दिल्ली पहुंचेगी। यह रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर होकर चलेगी। आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार ट्रेन आनंद विहार से 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलकर अगले दिन जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में जोगबनी से 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलकर मंगलवार को आनंद विहार पहुंचेगी।
आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार सुपरफास्ट आनंद विहार से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलकर अगले दिन पटना जंक्शन रुकते हुए जयनगर पहुंचेगी। वापसी में जयनगर से 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलकर अगले दिन आनंद विहार पहुंचेगी। यह दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज होकर चलेगी।
आनंद विहार-राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट आनंद विहार से 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलकर उसी दिन पटना जंक्शन रुकते हुए राजगीर पहुंचेगी। वापसी में राजगीर से 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलकर अगले दिन पटना जंक्शन रुकते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। यह बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, डीडीयू, प्रयागराज होकर चलेगी। वहीं, आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन को विस्तार दिया गया है। आनंद विहार-पटना-आनंद विहार ट्रेन आनंद विहार से 29 नवंबर तक प्रतिदिन और पटना से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी होगी।