टोरंटो (पायल): यहां भारत के महावाणिज्य दूतावास ने परेशानी और संकट में फंसी भारतीय महिलाओं की विशेष सहायता के लिए ‘वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन’ की स्थापना की है।
बता दें कि वाणिज्य दूतावास ने 24×7 हेल्पलाइन भी शुरू की है और कहा है कि इस नए केंद्र का उद्देश्य भारतीय पासपोर्ट धारक महिलाओं को महत्वपूर्ण और समय पर सहायता प्रदान करना है जो घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार, पारिवारिक विवाद, शोषण और कानूनी चुनौतियों जैसी कठिनाइयों का सामना कर रही हैं।


