मुंबई (नेहा): बिग बॉस 10 से चर्चा में आईं नितिभा कौल इस वक्त अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है और इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के जरिए की। उनका यह खास पल देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया, जहां फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
नितिभा कौल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के प्रपोजल का एक बेहद प्यारा और इमोशनल वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नितिभा आंखों पर पट्टी बांधे एक खूबसूरती से सजाए गए वेन्यू पर पहुंचती हैं, जहां हर तरफ फूलों की सजावट होती है। जैसे ही वह आंखों से पट्टी हटाती हैं, उनके बॉयफ्रेंड घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते हैं। इस सरप्राइज को देखकर नितिभा खुशी से झूम उठती हैं और बिना देर किए ‘हां’ कह देती हैं।


