पटना (नेहा): प्रदेश में पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पांच से छह दिनों के दौरान आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 12 जिलों के बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर एवं लखीसराय जिले के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा की संभावना है।
इन जगहों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्वी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी है। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तरी भागों के अलावा दक्षिण पूर्व भागों के कैमूर, रोहतास , औरंगाबाद , गया, नवादा, जमुई एवं बांका में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने व मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।