By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: CWC बैठक में भारत का गलत नक्शा देख कांग्रेस पर भड़की बीजेपी
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > कर्नाटक > CWC बैठक में भारत का गलत नक्शा देख कांग्रेस पर भड़की बीजेपी
national newsPoliticsकर्नाटक

CWC बैठक में भारत का गलत नक्शा देख कांग्रेस पर भड़की बीजेपी

Nri Rashtriya
Last updated: December 26, 2024 12:06 pm
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

बेंगलुरु (राघव): कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हो रही है, लेकिन यह बैठक अपने आयोजन से पहले ही विवादों में घिर गई है। बैठक के लिए लगाए गए बैनरों और पोस्टरों में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने का आरोप भाजपा ने लगाया है। भाजपा का कहना है कि नक्शे में जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान अधिकृत हिस्से (PoK) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस अधिवेशन के पोस्टर की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कर्नाटक कांग्रेस ने भारत की संप्रभुता का अपमान किया है और बेलगावी के कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दिखाया है। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। यह सब केवल वोटबैंक के तुष्टिकरण के लिए किया जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है।” भाजपा के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेतृत्व पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने जानबूझकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन के हिस्से को भारत के नक्शे से गायब कर दिया है। यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस उन ताकतों के साथ है जो भारत को छिन्न-भिन्न करना चाहती हैं।”

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के पहले के घटनाक्रमों का भी उल्लेख किया, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने भारत के नक्शे से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को गायब किया था। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के दौरान एक ट्वीट किया था, जिसमें अक्साई चिन और PoK गायब थे। शशि थरूर ने भी 21 दिसंबर 2019 को भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर साझा किया था।” भाजपा ने यह सवाल उठाया कि “क्या यह गड़बड़ी सिर्फ संयोग है या फिर यह भारत विरोधी ताकतों की कोई साजिश है?” भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस, अन्य भारत विरोधी शक्तियों के साथ खड़ी रही है, जैसा कि सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान देखा गया था। भाजपा ने यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस को विदेशी ताकतों से कुछ संदेश मिल रहा है, जो ऐसे मुद्दों को हवा देने का प्रयास कर रही हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 26-27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता, जैसे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी, भाग लेंगे। इस वर्ष कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के 100 साल पूरे कर रही है, जो 1924 में हुई थी।

Related Posts:

  • 9
    भारतीयों का फूटा गुस्सा, इजरायल ने जम्मू-कश्मीर को…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

ईरान में इजरायली हमले में 2 कश्मीरी छात्र घायल

मशहूर हरियाणवी मॉडल सिम्मी की नहर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक

Kupwara: मस्जिद गिराने के दौरान रहस्यमयी धमाका, 3 लोग घायल

विराट कोहली से शादी कर लो…ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बेटी को दी सलाह

विमान हादसा: विजय रूपाणी के निधन पर गुजरात में आज एक दिन का राजकीय शोक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनवरी से केबल रेल ब्रिज पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Next Article आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, दी INDIA गुट से निकलवाने की धमकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

हैदराबाद आने वाली फ्लाइट LH752 को मिली बम की धमकी
International News June 16, 2025
ईरान ने इजरायल के जासूस को दी फांसी
International News June 16, 2025
ईरान में इजरायली हमले में 2 कश्मीरी छात्र घायल
International News national news June 16, 2025
मशहूर हरियाणवी मॉडल सिम्मी की नहर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक
national news हरियाणा June 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?