मुंगेर (नेहा): सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंघिया पंचायत स्थित महदपुर फरदा गांव की 3 कट्ठे जमीन की घेराबंदी को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष से गोलियां चलीं।
ग्रामीणों ने 20 राउंड से ज्यादा गोलियां चलने की बात कही है। हालांकि, पुलिस ने इनकार किया है। गोली अंकुश कुमार (20) नामक युवक को पैर में गोली लग गई। परिवार वालों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फरदा के पास लखीसराय-मुंगेर पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस पहुंची।
पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। दोनों तरफ से 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बबलू मल्लिक के लाइसेंसी हथियार को भी जप्त किया है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है।