नई दिल्ली (नेहा): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके के चाणक्य प्लेस स्थित एक घर से दो नाइजीरियाई नागरिकों के शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान जोसेफ और छिबितर्न के रूप में हुई है, जो बुराड़ी में रहते थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि वे एक दिन पहले बुराड़ी से चाणक्य प्लेस पहुंचे थे। आगे की जांच जारी है।
वहीं, दिल्ली पुलिस को आशंका है कि दोनों की मौत नशे की ओवरडोज से या फिर फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई है, हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी और सही कारण का पता चल पाएगा।